हाथरस। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के अर्हता तिथि 01.01.2017 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के अंर्तगत दावे और आपत्तियाॅं प्राप्त करने की अवधि 31 अक्टूबर तक, ग्राम सभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशियन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों का सत्यापन 19 अक्टूबर और 16 नवम्बर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेन्टों के साथ समस्त पदाभिहित स्थानों पर दावे और आपत्तियाॅं प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान तिथियाॅं 08, 09, 22 एवं 23 अक्टूबर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 02 जनवरी 2017 को होगा।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अब विशेष अभियान तिथियाॅ 8 अक्टूबर 2016 (शनिवार), 09 अक्टूबर 2016 (रविवार), 22 अक्टूबर 2016 (शनिवार) और 23 अक्टूबर (रविवार) को पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेन्ट बना सकते है, जो सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ) के संरक्षण में मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों आदि को चिन्हित करने में सहयोग कर सकते हैं। डीएम ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल से अनुरोध किया है कि वह अपने बूथ लेबिल एजेन्ट की नियुिक्त करके सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हाथरस एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अवश्य उपलब्ध करा दें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।