Top News

हाथरस- प्रत्येक व्यक्ति का एवं बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य, ग्राम पंचायतों मे आधार कार्ड शिविर 20 से

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद में शतप्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने हेतु उनका नामांकन किये जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड नामांकन के लिये यह कैम्प 20 अक्टूबर से प्रारंभ हो गये हैं जो आगामी 20 नवम्बर तक संचालित होंगे।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा है कि समस्त जनपदवासियों का आधार नामांकन उत्तर प्रदेश सरकार का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर आधार नामांकन की प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया है कि प्रदेश में 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन बहुत ही कम हुआ है तथा 05-18 वर्ष आयु वर्ग के निवासियों का भी अधिक संख्या में आधार नामांकन नहीं हुआ है। डीएम ने जिले में 0-5 वर्ष तथा 5-18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के आधार नामांकन हेतु आॅगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में विशेष कैम्प लगाकर अभियान के रूप में आधार नामांकन किये जाने के लिये अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि जनपद में कार्यरत नामांकन एजेंसियों को न्याय पंचायत में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में सूची के अनुसार कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि यह कैम्प 20 अक्टूबर से 20 नवम्बर  तक संचालित होंगे। नामांकन एजेंसियाॅ निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगी।
  सीडीओ ने अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि आधार नामांकन केन्द्रों को निर्धारित सूची के अनुसार ही आधार कैम्पों का निर्धारित स्थान पर कैम्प लगाना अनिवार्य है। आधार नामांकन हेतु समस्त क्षेत्रीय आॅगनबाड़ी कार्यकत्री एएनएम, आशा, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल आधार कैम्प के दिन व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अवशेष आधार नामांकन वाले नागरिकों को आधार कैम्प पर लाना सुनिश्चित करेंगे। कैम्प के दिन आॅगनबाड़ी केन्द्र सायं 05 बजे तक खुलेगा व कार्य समाप्त न होने पर अगले दिन भी लगाया जायेगा। अवकाश के दिन भी कैम्प लगाये जाने पर आॅगनबाड़ी केन्द्र खुला रहेगा। कैम्प में समस्त आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर आॅगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पॅंजीकृत समस्त बच्चों का आधार नामांकन का विवरण रजिस्टर पर तैयार करेंगे। कैम्प से पूर्व जिनका नामांकन नहीं हुआ है सभी आॅगनबाड़ी कार्यकत्री छात्र-छात्राओं का प्रारूप पर पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तैयार रखेंगे। कैम्प के दिन आॅगनबाड़ी कार्यकत्री समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करायेंगे। बच्चों के नामांकन के समय उनके माता-पिता अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित रहेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने विकास खण्ड की सूची के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी को निर्धारित तिथि पर प्रत्येक दशा में आॅगनबाड़ी केन्द्र पर पहुॅंचकर ग्राम में आधार नामांकन से छूटे हुए समस्त नागरिकों का नामांकन बनवाना सुनिश्चित करें। बीडीओ अपने विकास खण्ड में कैम्पों का निरीक्षण करेंगे, स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण करेंगे और निर्धारित सूची का सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे। आॅगनबाड़ी कार्यकत्री आधार नामांकन कार्य की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित सुपरवाईजर एवं सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रगति उपलब्ध करायेंगे और समस्त प्रगति को जिला कार्यक्रम अधिकारी संकलित कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सूची के गाॅवों में कार्यरत एएनएम अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कैम्प वाले दिन आॅगनबाड़ी केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के विकास खण्डवार नामित नोडल अधिकारीे सूची के अनुसार ग्रामों का निरीक्षण कर आधार नामांकन की प्रगति सूचना जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अगले दिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सूची के अनुसार ग्राम पंचायतों में समस्त राशन डीलरों द्वारा आधार कार्ड कैम्प में अपनी सहभागिता एवं उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए कार्ड बनवाने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने