Top News

हाथरस- चुनाव सहायकों का जोरदार स्वागत

हाथरस। बुलंदशहर में हुए भाजपा के दो दिवसीय चुनाव सहायक प्रशिक्षण शिविर में हाथरस से गए विष्णु बघेल को टूण्डला विधानसभा, संजीव गोयल को इगलास विधानसभा, शीलेन्द्र गौड को अलीगढ़ और दीपेश भारद्वाज को कोल विधानसभा में भाजपा ने चुनाव सहायक की अहम जिम्मेदारी दी। जिसे लेकर भाजपा लहरा मण्डल अध्यक्ष सुमित शर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों का माल्र्यापण कर जोरदार स्वागत किया।
संजीव गोयल ने बताया कि संगठन ने जो जिममेदारी उन्हे सौंपी है उसको वे बखूबी निभाएंगे और विधानसभा में हर एक बूथ को मजबूत करेंगे विष्णु बघेल ने कहा कि सभी कार्यकताओं के साथ मिलकर भाजपा को मजबूत करने व नारा देते हुए कहा कि अब की बार 300 पार से भी अधिक विधायकों के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
इस दौरान एबीवीपी के जिला संगठनमंत्री अतुल भारद्वाज, एबीवीपी के विभाग संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, युवा वैश्य एकता परिषद के जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सत्यम यादव, किशन कुशवाह, चेतन ठाकुर, एबीवीपी के नगरमंत्री दीपक शर्मा, ललित चैधरी, नवनीत गौतम, डोरीलाल, अखिल चैधरी, गगन पाराशर, विवेक आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने