Top News

हाथरस- ग्रामीण बैंक कर्मियों ने सौपा सांसद राजेश दिवाकर को समस्यायें से सम्बंधित ज्ञापन

हाथरस। ग्रामीण बैक आॅफ आर्यावत् अधिकारी संध संबंधता आॅल इंडिया इंडिया रीजनल रूरल बैक इम्पलाइज एसों. के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बसुन्धरा एन्कलेव स्थित हाथरस सांसद राजेश दिवाकर के कार्यालय पहॅचकर उन्हें अपनी समस्यायें से सम्बंधित एक ज्ञापन सौपा जिसमे उन्होनें प्रमुख रूप से भारत सरकार की आरबी आई मे हिस्सेदारी कम न किये जाने पंेशन एवं पीएफ एवं अन्य प्रमुख सुविधाओं मे समानता लागू करने सन्देश वाहकों सफाई कर्मचारियों का नियमितिकरण करने तथा और केंन्द्रीय संगठनों को मान्यता प्रदान करने व निदेशक मंडल मे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मुद्दो को उठाया। इसके अलावा उन्होेनें सांसद को अवगत कराया कि वर्तमान महामहिम राष्ट्रपति एवं पूर्व वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा बैंकिग पेंशन वर्ष 1993 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों मे भी लागू करने की स्वीकृति जून 2012 मे दिये जाने के बाद भी पूर्ववर्ती सरकार सर्वोच्च न्यायालय चली गयी थी या वर्तमान सरकार सर्वोच्च न्यायालय मे विना शर्ते पेंशन समानता के लिये हलफनामा प्रस्तुत करें जिससे 17000 सेवा निवृत कर्मचारी व 25000 से अग्रिम सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों का जीवन सुरक्षित हो सके। सांसद ने बैक कर्मियों की समस्या को गम्भीरता से लेते हुये वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिख समस्याओं का समाधान करने हेतु आग्राह किया है।
ज्ञापन देने वालों मे जगन्नाथ प्रसाद, विनोद तिवारी, बिंदा प्रसाद कर्मचारी आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने