हाथरस- रंग लाने लगे व्यसन मुक्ति शिविर के प्रयास, ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है शिविर

हाथरस। वैसे तो घर वारे, सखा और बीवी बच्चन द्वारा लाख समझायवे और मनौ करिवै के बाद में हूँ एक बार तम्बाकू, बी़ड़ी, गुटखा आदि की लत लग जाइवे के बाद छोडवौ र्मुिश्कल है जावै। लेकिन कबहू कबहू छोटी सी बात जब मन कूँ लग जावै तौ जीवन में अचानक बदलाव है जावै। जेई देखिवै कूँ मिल्यौ ब्रज के जा लक्खी दाऊ बाबा के मेला में जब अलीगढ रोड स्थित, आनन्दपुरी कालोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा लगाये जाय रहे व्यसन मुक्ति शिविर के ठीक सामने होलू लाला चुस्की वारे ने शिविर की दीवार पै लगाये गये नारे ‘‘ढाई इंच की बीड़ी है, यही मौत की सीढ़ी है’’ कूं देखि कै बीड़ी न पीवै कौ संकल्प लियौ। दस साल से ज्यादा समय ते पीवै वारे ने एक क्षण में खुद कूँ बदलिवै का संकल्प लै लियौ।
शिविर का अवलोकन करने के लिए लिए मंदिर में आने वाला हरेक शृद्धालू और विशिष्ट जनों का ध्यान और नजर प्रेरित करने वाले स्लोगनों तथा व्यसन मुक्ति के चित्रों पर पड़ ही जाती है। इस अवसर पर मेले में विभिन्न स्टाॅलों पर कार्य करने वाले कर्मी भी इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं। हाथरस की पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह को भी ने भी मेडीकल विंग द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ अभियान की हाथरस कोर्डीनेटर बी.के. शान्ता बहिन ने अवलोकित कराया तदुपरान्त स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि यदि मनुष्य जीवन का लक्ष्य उत्तम बना लेता है तो यह व्यसन आदि सहज छूट सकते हैं। लगाये गये शिविर की सराहना करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह ने कहा कि शिविर देखने, समझने से लोगों पर असर तो पडे़गा ही। इस अवसर पर सब इंस्पैक्टर संगीता रानी, सत्यप्रकाश, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार, दाऊदयाल अग्रवाल, मनोजकुमार, गजेन्द्र कुमार,  ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1