Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव विधिपुर के मृतक प्रधान के भतीजे को तहसील के गेट पर पुरानी रंजिश में मारी गोली, उपचुनाव के लिये पर्चा खरीदने आया था युवक, रैफर

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव विधिपुर के प्रधान रामकुमार उर्फ रामू प्रधान की गत दिनों हत्या के बाद उक्त पंचायत के हो रहे उपचुनाव हेतु आज अपने साथी ग्रामीणों के साथ तहसील पर पर्चा चैक कराने आयी मृतक प्रधान की पत्नी व प्रत्याशी व समर्थकों पर आज तहसील गेट पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया और फायरिंग भी कर दी जिससे जहां एक युवक को गोली लग गई वहीं तहसील पर भारी अफरा तफरी मच गई।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन
क्षेत्र के गांव विधिपुर निवासी ग्राम प्रधान रामकुमार उर्फ रामू पुत्र मोहन सिंह की गत दिनों जलेसर रोड पर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से ग्राम प्रधान का पद रिक्त है और उक्त पद पर प्रशासन द्वारा आगामी 30 सितम्बर को उपचुनाव कराये जाने है। ग्राम प्रधान के उपचुनाव में मृतक प्रधान रामकुमार उर्फ रामू की पत्नी श्रीमती मधुवाला भी चुनाव मैदान में है और आज वह तहसील सदर पर अपने परिजनों व समर्थकों के साथ अपना उम्मीदवारी पर्चा कराने आयी थीं।
बताया जाता है तहसील सदर के गेट पर उक्त लोगों पर अज्ञात लोगों ने हमला बोलते हुए फायरिंग कर दी जिससे मधुबाला के पारिवारिक देवर करीब 25 वर्षीय जयवेन्द्र पुत्र कामरज के गोली लग जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा घटना से तहसील पर भारी हडकम्प व अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों व वकीलों की भीड लग गई। सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट एसओ के.पी. सिंह दलबल सहित पहुंच गये और घायल हो तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना पाकर अस्पताल में पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा व मुरसान एसओ एम. एस. भाटी भी पहुंच गये तथा पुलिस अधिकारियों ने घटना की आवश्यक जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने बताया बताया कि मौके पर तहसील पर लोगों व कुछ दुकानदारों ने छानवीन व पूछताछ में ऐसी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है और घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है लेकिन फिर भी छानवीन जारी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने