हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा खुर्द में आज नाली के विवाद में नामजद लोगों ने मारपीट करते हुए जहां तक किशोरी की पीट-पीटकर व उठाकर पटक देने से मौत के घाट उतार दिया जिससे गांव में भारी हडकम्प मच गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
है तथा घटना के बाद से आरोपी भाग गये हैं।
बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा खुर्द में आज 2 पक्षों में नाली के विवाद को लेकर झगडा हो गया था और झगडा इतना बढा कि उसमें जमकर मारपीट भी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां बीच बचाव में आयी एक पक्ष की पुत्री 13 वर्षीय कु. पंकज पुत्री रमेशचन्द्र को भी आरोपियों ने पकड और उसे भी जमकर मारापीटा। आरोप है कि आरोपी लोगों ने पंकज को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे उठाकर पटक दिया जिससे वह गम्भीर घायल हो गई और उसे जब तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
उक्त सम्बंध में थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तथा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही होगी तथा मौके से आरोपी फरार हो गये हैं। उक्त दोनों पक्षों में नाली को लेकर विवाद हुआ था।
है तथा घटना के बाद से आरोपी भाग गये हैं।बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा खुर्द में आज 2 पक्षों में नाली के विवाद को लेकर झगडा हो गया था और झगडा इतना बढा कि उसमें जमकर मारपीट भी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां बीच बचाव में आयी एक पक्ष की पुत्री 13 वर्षीय कु. पंकज पुत्री रमेशचन्द्र को भी आरोपियों ने पकड और उसे भी जमकर मारापीटा। आरोप है कि आरोपी लोगों ने पंकज को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे उठाकर पटक दिया जिससे वह गम्भीर घायल हो गई और उसे जब तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
उक्त सम्बंध में थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तथा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही होगी तथा मौके से आरोपी फरार हो गये हैं। उक्त दोनों पक्षों में नाली को लेकर विवाद हुआ था।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।