Top News

अनाथ बच्चों का सम्मान एवं गद्दा वितरण किये गये

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण स्थित श्री ब्राह्मण शिविर में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के तत्वावधान में अनाथ बच्चों का सम्मान एवं गद्दा वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, सपा शहर अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, बागला महाविद्यालय के प्राचार्य रिटायर मेजर राजकमल दीक्षित, श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, पत्रकार डा. गुरूदत्त भारतीय आदि द्वारा किये गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम् पचैरी, उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, चिराग पाठक, राहुल अग्निहोत्री, मधुकर गौड़, आकाश शर्मा, गौरव शर्मा, अंकित गौड़, अमित शर्मा, शोभित शर्मा, दिवाकर गौड़, शिवम् शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राहुल भारद्वाज ने अतिथियों का सम्मान करते हुये अनाथ बच्चों को गद्दे वितरित किये। कार्यक्रम में निशान्त उपाध्याय, धीरेन्द्र पाठक, बी.के. शर्मा, आयोग दीपक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने