हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने आज जिले के 141 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर तथा बैसाखी प्रदान कर उन्हें राहत पहुॅचायी।
शुक्रवार को जिला विकलांगजन विकास विभाग के तत्वावधान में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने जिले के पात्र दिव्यांगों को 93 ट्राईसाईकिल, 34 बैसाखी, 10 कान की मशीन तथा 4 व्हील चेयर निःशुल्क प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
श्री जैदी ने कहा कि समाज में दिव्यांगांे को उपेक्षित ढंग से नहीं देखा
जाना चाहिए बल्कि ऐसे लोगों के प्रति हम सभी को संवेदनशील रवैया अपनाते हुये उनकी हरसंभव मद्द करने का जज्बा दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनसे जनपद के पात्र दिव्यांगों को लाभ पहुॅचाया जा रहा है।
प्रभारी जिला विकलांगजन विकास अधिकारी राकेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि दिव्यांग भी सामान्य नागरिक है अतः उनके प्रति दया आधारित दष्ष्टिकोण अपनाने की बजाय ऐसे लोगो को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उन्हें उनके मौलिक अधिकार प्रदान किये जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीशराम गौतम, अल्पसंख्यक अधिकारी जितेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 रामप्रवेश वर्मा के अलावा एमएल रावत, योगेश यादव, वीरेश कुमार, राम विलास, रघुराज सिंह, राम कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।
शुक्रवार को जिला विकलांगजन विकास विभाग के तत्वावधान में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने जिले के पात्र दिव्यांगों को 93 ट्राईसाईकिल, 34 बैसाखी, 10 कान की मशीन तथा 4 व्हील चेयर निःशुल्क प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।श्री जैदी ने कहा कि समाज में दिव्यांगांे को उपेक्षित ढंग से नहीं देखा
जाना चाहिए बल्कि ऐसे लोगों के प्रति हम सभी को संवेदनशील रवैया अपनाते हुये उनकी हरसंभव मद्द करने का जज्बा दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिनसे जनपद के पात्र दिव्यांगों को लाभ पहुॅचाया जा रहा है।
प्रभारी जिला विकलांगजन विकास अधिकारी राकेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि दिव्यांग भी सामान्य नागरिक है अतः उनके प्रति दया आधारित दष्ष्टिकोण अपनाने की बजाय ऐसे लोगो को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उन्हें उनके मौलिक अधिकार प्रदान किये जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीशराम गौतम, अल्पसंख्यक अधिकारी जितेन्द्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 रामप्रवेश वर्मा के अलावा एमएल रावत, योगेश यादव, वीरेश कुमार, राम विलास, रघुराज सिंह, राम कुमार, नितेश कुमार आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।