हाथरस/सासनी। गांव सुसायत में एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की खतिर मार डाला जिसकी तहरीर मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में दी है।
सोमवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए जिला एटा के गांव खरसुलिया निवासी सुखेन्द्रपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री पूनम की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व यथा संभव दान दहेज के साथ सासनी के गांव सुसायत निवासी रंजीत उर्फ कालू पुत्र मानसिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसकी पुत्री से एक लाख रुपया और एक पल्सर बाइक की मांग करते थे। एक दो बार ससुरालियों ने उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। इस पर भी वह समझौता कर पुत्री को गांव सुसायत में छोड़ गया। मगर ससुरालियों का अतिरिक्त दहेज मांगना बंद नहीं हुआ। इतवार की शाम सुखेन्द्र को फोन पर सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो गई। पुत्री की मौत की खबर पाकर जब वह गांव सुसायतकलां आया। जहां अपनी पुत्री की लाश को देखा। मृतका के पिता ने घटना की तहरीर सास, ससुर, पति, जेठ, व जेठानी के खिलाफ कोतवाली में दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।