हाथरस। सविता समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में स्थित सविता समाज शिविर में सविता समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.एम. छतारी वाल पूर्व अभियोजन अधिकारी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव बुआजी ने महर्षि सविता देव के छविचित्र के समुख दीप प्रज्जवलित कर व छवित्रिच पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि ने सविता समाज का हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया और सविता समाज के बढते कदमो की प्रशंसा की। समिति के जिलाध्यक्ष विनेश कुमार सविता ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर साॅल ओढाकर सम्मानित किया। शिविर अध्यक्ष रमेश चन्द्र नन्द व शिविर संयोजक राजेश प्रसाद, ने मेघावी छात्रों को मॅडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में दात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा अलीगढ से संतीश चन्द्र नायक, सूरजपाल सिंह राना, चेतन प्रकाश, भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद, भगवान सिंह, कृष्ण गोपाल, हरी सिंह, राजकुमार, सोनपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, पवन ठाकुर, दिलीप प्रताप, सुदामा प्रसाद, शिवनरायन, वीरेन्द्र सविता, सत्यवीर सिंह, गोविन्द्र सविता, कपिल सविता, पाल सिहं, श्रीपाल सिंह, बनी सिंह, विनोद कुमार, प्रेमसिंह, राहुल कुमार, हरीश सविता, नगेन्द्र सविता, राजपाल सिंह, भोला शंकर आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।