Top News

काका हाथरसी को किये श्रद्वा सुमन अर्पित, पूर्व कमिश्नर को किया सम्मनित

हाथरस। शहर काग्रेंस कमेटी ने दाऊजी महाराज मेला में पदमश्री काका हाथरसी की आवागमन तिथि की पूर्व संध्या पर उन्हे याद कर श्रद्वा सुमन अर्पण किया। काका के चित्र पर डा. आर.के. भटनाकर ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में श्याम बाबू चिन्तन ने मां सरस्वती की वंदना के बाद हिन्दी साहित्य की शक्ति बैटरी थे काका, हास्य की चलती फैक्टरी थे काका, मनु दीक्षित ने सुनाया, काका बोले सुना आंखियों से गोली मारी, पर कौनसी से मारी जरा बतारी। कवि मंगल पाडे, भोज राज सिंह हास्य रचनायें प्रस्तुत की।
इस अवसर पर काका स्मारक के अध्यक्ष डा. आर.के. भटनाकर पूर्व कमिश्नर ने काका हाथरसी को प्रथ्वी पर हास्य का दूत बताते हुये कहा कि काका हाथरसी की स्मृति का स्मारक हाथरस के साहित्य विकास का है यदि ऐसा होता है, काका हाथरसी की प्रशंसा की। इस मौके पर काग्रेंस शहर अध्यक्ष चन्द्र गुप्त ने पूर्व कमिश्नर डा. आर.के. भटनाकर को प्रतिक चिन्ह भेंट सम्मानित किया गया। इस मौके पर एन.पी. पिप्पल, प्रदीप पंडित, राजकुमार, पन्नालाल, कस्तूरी देवी, अनुज संत, रामबृक्ष सिंह, अखिल पचैरी, मुनीब खंा, बलवीर सिंह, सत्यदेव, संजय, गोविन्द, सुनील, शम्भू, कपिल नदला आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने