Top News

हाथरस- साकेत काॅलोनी में सांसद निधि के अन्तर्गत निर्मित सड़क का सांसद राजेश दिवाकर ने किया लोकार्पण

हाथरस। हाथरस सासंद राजेश कुमार दिवाकर ने साकेत काॅलोनी में सांसद निधि के अन्तर्गत वर्ष -2015-16 में निर्मित रमेश कुमार के घर से आशीष कुलश्रेष्ठ के घर तक इण्टरलाॅकिंग टाइल्स लम्बााई 90 मीटर 6.04 लाख रू0. की लागत द्वारा बनाये गये मार्ग का लोकार्पण किया, इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद राजेश कुमार दिवाकर का माल्यार्पण कर तथा गदा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए सांसद श्री दिवाकर जी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जनहितकारी अनेक योजनाऐं प्रारम्भ की गई हैं, जिसका लाभ अब जनता को मिलना शुरू हो गया है। प0. दीनदयाल ग्रामजयोति योजना से 60 साल से विद्युत विहीन जीवन जी रहे लागों के घर तक विद्युत पहुॅचाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है तथा उज्जवला योजना से गरीब की रसोई तक खुशियां पहुॅच रही है। साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वे सदैव तत्पर हैं, तालाब ओवर ब्रिज की मंजूरी हो चुकी है, कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र शर्मा तथा अध्यक्षता के.एस. शर्मा ने की।
इस अवसर पर सांसद के साथ उपस्थित लोगों में दिलीप पोद्दार एडवोकेट, वी.सी.राना, मोरमुकुट गुप्ता, रामू माहेश्वरी, राजन चढ्ढा, राजेश फौजी, विवेक गुप्ता, मूलचन्द वाष्र्णेय, अमित भौतिका, नारायन लाल, सुनील अग्निहोत्री, यतेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, महेश चन्द्र श्रोती, आशीष कुलश्रेष्ठ, कान्ती प्रसाद, कमलकान्त  आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने