Top News

हाथरस- मेला श्री दाऊजी महाराज में मेला पण्डाल में शिक्षक-शिक्षामित्र सम्मेलन आज

हाथरस। आदर्श समयोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसियेशन के माण्डलिक मंत्री, जिलाध्यक्ष व शिक्षक सम्मेलन के संयोजक ब्रजेश वशिष्ठ ने मैंडू गेट चैराहा स्थित गोपाल धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 105 वां मेला श्री दाऊजी महाराज में मेला पण्डाल में आज 20 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से शिक्षक-शिक्षामित्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही होंगे। जबकि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन व जिलाधिकारी, मेला रिसीवर अविनाश कृष्ण सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नातक क्षेत्र एम.एल.सी. डा. असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, डाइट प्रभारी प्राचार्य सर्वेश कुमार, बी.एस.ए. व कार्यक्रम समन्वयक योगेन्द्र कुमार,        माध्यमिक शिक्षक संघ के माण्डलिक मंत्री व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की  अध्यक्षता सेवानिवृत्त बीएसए ओउमशंकर पचैरी करेंगे।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से समायोजन न होने तक अवशेष शिक्षामित्रों का मानदेय 30 हजार रूपये किये जाने, सुप्रीम कोर्ट में समायोजन को लेकर मजबूत पैरवी किये जाने, अधिकाशतः समायोजित शिक्षकों की बी.एल.ओ. डयूटी होने के कारण उनके स्थानान्तरण में आ रही समस्याओं के निराकरण के संबंध के अलावा पुरानी पेंशन बहाली के लिये तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी। संयोजक ब्रजेश वशिष्ठ ने जनपद के समस्त  शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों से सम्मेलन में भारी तादाद में पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
        प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षक सम्मेलन के संयोजक ब्रजेश वशिष्ठ के साथ मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज, सासनी ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सेंगर, राजकमल शर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, विजय कुमार सिंह गहलौत, वित्तहीन शिक्षक संघ के जिला महासचिव योगेन्द्र वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने