Top News

हाथरस- दिल्ली पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद द्वारा लगाया गया निःशुल्क दो दिवसीय आधार कार्ड शिविर, छात्रों ने बनवाये अपने आधार कार्ड

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद द्वारा आधार कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक नागरिक के लिए आधार कार्ड जरुरी कर दिए जाने के कारण स्कूल में दो दिवसीय कैम्प 19 व 20 सितम्बर, 2016 का निःशुल्क आयोजन किया। इसमें छात्रों ने अपने आधार कार्ड बनवाये।
यह छात्र-छात्राओं के विकास में आने वाली किसी भी तरह की कठिनाई को खत्म करने का एक प्रयास है। इसका का आयोजन श्री प्रेमशंकर गुप्ता, संगठन मंत्री व पुनीत पोद्दार, प्रदेश सचिव  अलीगढ़ मण्डल कार्यालय द्वारा किया गया ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने