Top News

हाथरस- पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्ताव व नवाज शरीफ का विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने फूंका पुतला

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा आज क्रांति चैक पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्ताव व नवाज शरीफ का पुतला फूंका गया जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री कैलाश कूलवाल व नगराध्यक्ष मुकेश कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व में आतंक फैला रहा है। आतंकी पैदा करने का कारखाना लगाकर अनेकों आतंकी संगठनों के नाम से पूरे विश्व में आतंकियों को भेजकर निर्दोष जनता को मार रहे हैं। अब समय आ गया है कि तत्काल भारत पाकिस्तान पर आक्रमण करे। जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गये जिसको लेकर पाकिस्तान के विरोध में सम्पूर्ण भारत में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
पुतला फूंकने में कैलाश कूलवाल, मुकेश कुमार, महेश वर्मा, नरेन्द्र सिंह, वीरीसिंह, मनोज वाष्र्णेय, मनोज द्विवेदी, मौनू कुलश्रेष्ठ, पवन शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, सुनील जैन, पदम सिंह, गौरव चतुर्वेदी, प्रमोद कटारा, संदीप शादित्य, राजू लाला, योगेश वर्मा, सौरभ सिंह, विवेक चैधरी, लोकेश भारद्वाज, भाले भईया, रामकुमार गोयल आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने