हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज प्राथमिक विद्यालय दर्शना में स्कूली बच्चों को ड्रेस प्रदान की। उन्होंने इस मौके पर नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा अनुपयोगी सामान से निर्मित सामान की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुरसान स्थित प्राथमिक विद्यालय दर्शना में स्कूली बच्चो को ड्रेस वितरित की और इस मौके पर स्कूली बच्चो द्वारा अनुपयोगी सामान से तैयार किये गये सामान की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित भी किया। नन्हे-मुन्हे स्कूली बच्चों ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। बच्चो द्वारा ईश वंदना, राष्ट्रगान और स्वागत गान प्रस्तुत करने के उपरांत जिलाधिकारी, बीएसए योगेन्द्र कुमार आदि को बुके देकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों द्वारा अनुपयोगी सामान से तैयार किये गये सामान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सामान तैयार करने वाले बच्चों से पूॅछताछ की। डीएम नन्हे-मुन्हे बच्चों की क्रियाशीलता को देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चो से शिक्षा के बारे में जानकारी की। बच्चों को स्कूल डेªस, टाई और आईकार्ड सहित देखकर डीएम काफी प्रभावित हुए। प्रधानाध्यापिका समता जैन द्वारा दर्जी को बुलाकर सभी बच्चों की डेªस उनके नाप के अनुसार सिलवाये जाने की जानकारी पर डीएम ने बीएसए को इसी तरह की व्यवस्था जिले के सभी प्राईमरी विद्यालयों में कराने के आदेश दिये। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसी अध्यापिकायें स्कूलों में होगीं तो निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चे शहर के कान्वेंट स्कूलों की ओर रूख नहीं करेंगे। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय, दर्शना को माॅर्डन स्कूल बनायें जाने के बारे में बीएसए को निर्देश दिये। कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली बच्ची द्वारा स्कूल में विद्युत न होने की समस्या रखने पर डीएम ने स्कूल में तत्काल विद्युत लगवाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में, प्रधानाध्यापिका समता जैन ने जिलाधिकारी, बीएसए, एबीएसए नंदित कुमार गुप्ता, उमाशंकर जैन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के सेवानिवृत शिक्षक सुरेश शर्मा, रतन शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।