हाथरस। सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में संचालित श्री रामलीला महोत्सव में श्री रामलीला का आयोजन आज 23 सितम्बर को रात्रि 8 बजे से होगा तथा रामलीला महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा द्वारा किया जायेगा।
उक्त जानकारी श्री रामलीला महोत्सव के वरिष्ठ संयोजक व संयोजक/पूर्व सभासद राजीव शर्मा बौहरे ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्री रामलीला व श्रीकृष्णलीला का मंचन आज से होगा। रामलीला प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजे तक श्रीकृष्णलीला सुबह प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से भारी संख्या में पहुंचकर दोनों लीलाओं का आनन्द लेने का अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।