Top News

हाथरस- एडीएम ने सुनी तहसील दिवस सादावाद मे जनसमस्यायें, विकलांगों को किये प्रमाण पत्र वितरित

हाथरस। सादाबाद में आज अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 129 प्रार्थना पत्रों मंे से 49 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाई गई। एडीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की और जोर देकर अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
आज सादाबाद ब्लाक मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की। एडीएम ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस मौके पर जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांगों की जांच करके जारी किये गये 49 विकलांग प्रमाणपत्र एडीएम तथा सीडीओ द्वारा दिव्यांगों को प्रदान किये गये।
अपर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ता को भी लिखित रूप में सूचित करने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये।
तहसील दिवस में सादाबाद के नगला चैधरी के ओमप्रकाश ने लोहिया आवास की मांग, रैपुरा के श्रीचन्द ने नामजदों द्वारा गाॅव में आम रास्ता पर अवैध कब्जा करने, महरारा की श्रीमती फूलभरी ने पट्टे की भूमि पर गाॅव के दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन शौचालय का टैंक बनाने, ग्राम पंचायत गढी अहवरन की प्रधान श्रीमती जलदेवी ने खराब विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने, सादाबाद के प्रमोद कुमार ने वार्ड-11 स्थित प्राईमरी स्कूल के कच्चे मार्ग को बच्चों की सुविधा हेतु तत्काल पक्का कराने तथा गाॅव बेदई के प्रभुदयाल ने नामजद व्यक्ति द्वारा चक रोड को जोतकर अपने चक में मिलाने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर एडीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
तहसील दिवस आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
इस मौके पर डीएफओ मधुकर दयाल, सीओ सुधीर कुमार त्यागी, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, उपनिदेशक कृषि रामप्रताप, समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, कृषि अधिकारी शिव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक अधिकारी जितेन्द्र कुमार, मत्स्य अधिकारी टी0 कुमार, एलडीएम एके सक्सैना के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, सिंचाई, नलकूप, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियन्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने