हाथरस/सासनी । गांव नगला बीरी सहाय में ए प्रधानाध्यपक पढने वाले बच्चे सौ इन दोनों शिक्षकों की ड्यूटी में बीएलओ नियुक्त कर दिया गया। तो बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। यह आवाज उन बच्चों के अभिभावकों की है। जिनके बच्चे प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। गांव नगला बीरी सहाय के अभिभावकों ने शिक्षकों की ड्यूटी हटाने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है।
शुक्रवार को एसडीएम से प्रार्थना भरे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक तथा एक सहायक अध्यापक है। जिनकी ड्यूटी बीएलओ के लिए लगा दी गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि दूसरे विद्यालय में दस शिक्षक हैं। वहां किसी भी अध्यापक को बीएलओ नहीं बनाया गया है। साथ ही कहा है कि यदि अध्यापकों की ड्यूटी बीएलओ के लिए लगा दी गई तो विद्यालय बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षकों की ड्यूटी काटने की गुहार लगाई है। एसडीएम से गुहार लगाने वालों में मुख्य रुप से हुक्म सिंह, रजनेश, चंद्रपाल सिंह, सोनू, गनपत सिंह, सत्य पाल सिंह, गिरप्रसाद, मलिखान सिंह, निरंजन सिंह, टोड़ी सिंह, मिथिलश कुमारी, रामलाल, योगेश, चंद्रकला, जितेन्द्र, बदन सिंह, चंद्रपाल सिंह, तेज सिंह, गैंदालाल, डोरीलाल, भगवंत सिंह आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।