हाथरस। श्रीराम जन्मभूमि व श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ही श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। भाजपा का जन्म हिन्दुत्व के लिए हुआ है। रामलला के भक्तों को मोदी से उम्मीद है। जल्द ही धर्माचार्यों का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेगा।
उक्त बातें एआरटीओ कार्यालय में सलाहकार के तौर आम लोगों को जानकारी देने वाले व पेट्रोल पम्प संचालक पवन शर्मा के पुराना बर्फखाना स्थित आवास पर कल देर शाम महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुये राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण मोदी के कार्यकाल में ही शुरू होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें ढाई साल में देश की विभिन्न समस्याओं ने घेरे रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन समस्याओं को दूर करने में उलझे रहे। यही वजह है कि धर्माचार्यों ने उन पर दबाव नहीं डाला। अब जल्द ही धर्माचार्यों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलेगा तथा इस मुद्दे पर बात करेगा। न्यायालय में मामला होने की बात पर नृत्य गोपालदास ने कहा कि रामलाल से जनता की भावनाएं जुड़ी हुई हैं तथा न्यायालय भी इन भावनाओं का ख्याल रखेगी। इसके साथ ही मोदी सरकार भी कोई न कोई रास्ता निकालेगी।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से कोई बयान न आने के सवाल पर कहा कि भाजपा हिन्दुत्व का चेहरा है। लोग जानते व समझते हैं कि भाजपा का जन्म हिन्दुत्व के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री रामभक्त हैं, वे बिना कहे मंदिर निर्माण को आगे आएंगे। यही वजह है कि किसी और राजनीतिक पार्टी की बजाय धर्माचार्यों ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक पार्टियां अपना वोट बैंक गिरने के डर से इस मुद्दे को नहीं उठाती हैं। रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्होंने बताया कि पत्थर तराशने का दो तिहायी काम पूरा हो गया है। न्यायालय में मामला होने के कारण शेष काम रुका हुआ है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा। भाजपा के अब तक के कार्यकाल पर नृत्य गोपालदास ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जनसहयोग मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।