Top News

हाथरस- राजबब्बर आज 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा के साथ हाथरस में

हाथरस। 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा का आज 27 सितम्बर को 21 तोरणद्वार और शहर को झण्डा, झण्डी व बैनर लगाकर दुल्हन की तरह सजाया जायेगा और अभूतपूर्व होगा स्वागत।
उक्त बातें कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए आज पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राज जीवन ने घोषणा की और उन्हीं के नेतृत्व में स्वागत करेंगे। राजेश राज का पगडी पहनाकर कांग्रेस वरिष्ठ नेता शरद नन्दा ने स्वागत किया। राजेश राज जीवन ने बताया कि कल बस यात्रा मथुरा से जैसे हाथरस बाॅर्डर पर 11 बजे पहुंचेगी तो वहां 51 बम्बों की सलामी दी जायेगी। बैण्ड बाजे, धुल गोलों व फूल मालाएं पहनाकर तथा महिलाएं तिलक करके अभिनंदन करेंगी। उसके बाद हाथरस विधानसभा में हतीसा भगवन्तपुर, इगलास अड्डा, तालाब चैराहे, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, बुटीनाथ मंदिर, आदर्श इण्टर कालेज, हनुमान मंदिर, गिजरौल्ी, मीतई, भुस का नगला आदि पर स्वागत किया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने