हाथरस- शहर के घण्टाघर गली जोगियान में पड़ोसियों ने भाजपा नेता व मां-भाई से की मारपीट, घायल

हाथरस।शहर के घण्टाघर गली जोगियान में आज मामूली बात को लेकर पडोसियों ने भाजपा नेता व उसकी मां व भाई से जमकर मारपीट कर दी जिससे उक्त गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक घण्टाघर गली जोगियान निवासी भाजपा नेता नयन कमल अग्रवाल पुत्र स्व. प्रेमचन्द्र अग्रवाल गोरई वालों का आज अपने पडोसियों से मामूली बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि पडोसियों ने उन्हें व उनके भाई पराग कमल अग्रवाल व उनकी मां श्रीमती सरला रानी अग्रवाल से घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट कर दी जिससे वह लहूलूहान हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया घटना की रिपोर्ट कोतवाली में श्रीमती सरला रानी ने नामजदों के खिलाफ दर्ज करा दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1