हाथरस- पालिकाध्यक्ष ने किया लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के परिसर का निरीक्षण

हाथरस। लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के परिसर का पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर द्वारा मेला परिसर का निरीक्षण किया जिसमें पालिका के तमाम अधिकारी लोगों मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व पालिका प्रतिनिधि पति बसुदेव माहौर ने अपने अमले के साथ श्रीदाऊजी महाराज के मेला पंडाल से लेकर मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया और कहा कि मेला में सफाई के लिये तीन स्फिट बनाई जाये जिससे मेले में कोई गन्दगी न रह सके। पानी से लेकर सफाई व लाइट विशेष ध्यान दिया उन्होने कहा कि मेला हमारा बृज प्रसिद्व है जहां दूर दराज से लोग आते उन्हो कोई परेशानी नही होनी चाहिये। साथ ही पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मेले में तीन मोबाइल शौचालय टावर लगवाये जायेगें जिससे किसी भी लोगों परेशानी न हों। इस मौके पर बासुदेव माहौर, श्रीमती डौली मौहर, मौहम्मद मुबीन खान, के.के अग्रवाल महेश वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1