हाथरस। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारत छोडो आन्दोलन में अमर शहीदों की 70 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में भाजपा के सैकडों कार्यकर्ता चावड गेट चैराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी, पुरानी कलेक्ट्रेट में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व तालाब चैराहा पर डा. राममनोहर लोहिया, खन्दारी गढी पार्क में अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के गगनभेदी नारे लगाये।
इसके तत्पश्चात एक सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता गिर्राज किशोर वशिष्ठ ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में हमारे अमर शहीदों का बडा हाथ है। लेकिन आज अपने ही देश के नेताओं ने गुलामी जैसी स्थिति पैदा कर दी है। भाजपा नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि उन शहीदों का सम्मान भाजपा सदैव करती आ रही है। जिन्होंने भारत छोडो आन्दोलन में भागीदारी निभाई है। आज सारा भारत उन शहीदों का सम्मान कर रहा है। इससे पहले पूर्व में सरकार ने कभी भी शहीदों का सम्मान नहीं किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि भाजपा राष्ट्रव्यापी संगठन है। इसमें 9 से लेकर 24 तक शहीदों की 70 वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। जगह-जगह कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों द्वारा शहीदों के परिवारों का मनोबल बढ रहा है। भाजपा सदैव शहीदों के परिवारों के लिए अनेकों योजनाओं द्वारा लाभ प्राप्त करवाया है। हम ऐसे शहीदों का सम्मान करते हैं।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, संजय सक्सैना, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, भगवानदास माहौर, श्याम अग्रवाल, संजय शर्मा, रामवीर भैयाजी, अखिलेश गुप्ता, नंदनी देवी, संध्या आर्य, दिलीप चैधरी, थानसिंह कुशवाहा, बंशी पंडित, मुकेश कौशिक, अशोक कुमार, दिनेश शर्मा, डा. लक्ष्मीनारायण कश्यप आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।