हाथरस/सिकंदराराऊ- विधायक रामवीर उपाध्याय ने वृक्षारोपण करते हुए लोगों से की पर्यावरण को शुद्ध रखने की अपील

हाथरस/सिकंदराराऊ । पूर्वमंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय ने अपने आवास पर वृक्षारोपण करते हुए लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगायें।
  श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति का सरंक्षण यदि नहीं किया गया तो भविष्य में मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। वृक्ष जीवन के लिए बेहद उपयोगी हैं। वृक्षों की संख्या में गिरावट एक खतरे का संकेत है। इसे समझना होगा। ग्रामीण अंचलों में भी जगंल का ऐरिया घटता जा रहा है। जैसे जैसे ऊंची इमारतों की संख्या बढ रही है वैसे ही हरे वृक्षों का कटान हो रहा है। इसे रोकना होगा।
  उन्होने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रकृति की रक्षा के लिए प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसके सरंक्षण  का संकल्प लेना चाहिए तभी मानव जीवन सुरक्षित हो पायेगा। पेड पौधे प्रकृति का श्रंगार कर हमें सुन्दर एहसास कराते हैं। वृक्ष केवल आॅक्सीजन ही नहीं देते वल्कि फल, इमारती लकडियां, ईंधन के अलावा जरूरी औषधियां भी उपलब्ध कराते हैं। वृक्षों का दोहन रोकना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना नए पौधे लगाना। हरे वृक्ष काटना हत्या के समान है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए नए पौधे अधिक से अधिक लगाये जायें और उनका सरंक्षण भी किया जाये। श्री उपाध्याय ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का आभूषण है। इनकी रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी है। ये हमें जीवन वायु देते हैं।
  इस अवसर पर बनी सिंह बघेल, रानूपण्डित, आशीष दीक्षित, मित्रेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह, धीरज वाष्र्णेय, नरेश चतुर्वेदी, मुनेश शर्मा, चेतनशर्मा, रिकंू शर्मा, नन्दकिशोर लोधी आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1