हाथरस। प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था व अपराधों में बढोत्तरी तथा विकास कार्य न होने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के बैनरतले आज लखनऊ में आयोजित प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन तथा विधानसभा करने जाते भाजपाईयों पर पुलिस फोर्स ने जमकर लाठिया फटकारीं और पानी छोड़ा तथा आंसू गैस के गोले व रबड की गोलियां भी दागी जिसमें तमाम भाजपाईयों के साथ हाथरस जिले के भी कई भाजपाई गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज लखनऊ में भाजपा का प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था, अराजकता का माहौल आदि मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन व विधानसभा का घेराव था जिसमें प्रदेश भर के भाजपाईयों के अलावा हाथरस जिले से भी भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में करीब 200 भाजपाई लखनऊ विधानसभा घेराव में भाग लेने गये थे।
लखनऊ से फोन पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामवीर सिंह भैयाजी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चै. रामकुमार वर्मा ने बताया कि आज भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नेतृत्व के साथ जब विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे तो लखनऊ पुलिस फोर्स व पीएसी ने उन्हें रोक लिया तो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसी दौरान पुलिस ने निहत्थे भाजपाईयों पर लाठी चार्ज करते हुए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागते हुए रबड की गोलियां भी दागीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस के लाठी चार्ज में पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेन्द्र सिंह व भाजपा जिला मंत्री सुनील गौतम गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील गौतम के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। अन्य भाजपाई भी गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं।
उक्त विधानसभा घेराव में भाग लेने जाने वालों में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के अलावा रामवीर सिंह भैयाजी, चै. रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठैंनुआ, धीरेन्द्र सिंह चैहान, ब्रजेश चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, रूपेश उपाध्याय, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह दिसवार आदि भाजपाई शामिल थे।
उक्त विधानसभा घेराव में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. भी अपने साथियों के साथ भाग लेने गये थे और वह भी पुलिस के लाठी चार्ज के शिकार हो गये। उनके बायें हाथ व पीठ में चोट आयी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।