हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में तृतीय अलंकरण समारोह (इन्वेस्टीचर सेरेमनी) व आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डी.पी.एस. हाथरस के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस समारोह को अद्भुत भव्यता प्रदान करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के अगले दौर में अतिथिगणों द्वारा विविध बैज और सैश द्वारा छात्र-छात्राओं को विभूषित किया गया। अलंकरण समारोह में प्रेसीडेंट के पद हेतु आशीष सिंह (कक्षा-8) एवं हैड बाॅय विशाल पचैरी (कक्षा-8) व हैड गर्ल फरहीन अंजुम (कक्षा-8) को चुना गया और साथ ही विभिन्न पदों के लिए विभिन्न छात्र-छात्राओं को बैज एवं सैश प्रदान किए गए। इसके हैड बाॅय विशाल पचैरी द्वारा मनोनीत किए गए सभी छात्र-छात्राओं को अपने पद की जिम्मेदारी निभाने की शपथ ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें इसी तरह भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन हेतु विद्यालय प्रबंधन को भी बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने छात्र-छात्राओं को प्राप्त पद की बधाई प्रदान करते हुए उन्हें कर्तव्यों का पालन दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।