हाथरस- जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद राजेश दिवाकर ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, बैठक में न आने वाले अधिकारियों पर मांगा स्पष्टीकरण

हाथरस।     जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक के अध्यक्ष सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यो को लेकर चल रही सुस्ती पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सांसद ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण संड़क योजना से जुड़े विभाग के अधिकारियों पर उनकी कार्यशैली को लेकर अंसतोष जाहिर किया और उनसे सपष्टीकरण भी मांगा। सांसद ने बैंको के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहंुचाएं। सांसद ने किसानों को रही समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों से योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए किसानों को जाग्रत करने के लिए कहा जिससे किसानों को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही सांसद ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकरियों की बैठक में अनुपस्थिति को लेकर सपष्टीकरण मांगा और कार्रवाई की बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जावेद जैदी अख्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, लेाकसभा सांसद प्रतिनिधि दिलीप पोद्ार, हाथरस विधानसभा प्रतिनिधि मुकेश पौरूष, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश राना, इशरार पहलवान व सभी विभागों के अदाधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट पर अधिकारियों को बीएसएनएल की मिल सकेगी बेहतर सुविधा-
सांसद ने बीएसएनएल के अधिकारियों से डिजीटल इंडिया योजना पर बात की और जानकारी मांगी साथ ही सांसद ने मुख्य स्थानों जैसे कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि जगहों पर कनेक्टिविटी को लेकर अंसतोष जाहिर किया जिसके बाद अधिकरियों ने जल्द ही काॅल ड्राॅप जैसी समस्याओं को हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट पर जल्द ही आवश्यकता पड़ी तो टाॅवर भी लगाया जाऐगा। जिसके बाद काॅल ड्राॅप जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1