हाथरस- पुलिस से अभद्रता करने बालो को क्यो नही पकड़ रही पुलिस, दर्जनभर शराबियो ने तलाब चैराहे पर जमकर काटा हंगामा

हाथरस। एक ओर आये दिन पुलिस के आलाधिकारी अपराधियो पर अकुंश लगाने के लिये प्रयासरत है दूसरी ओर पुलिस के साथ होने वाली घटनाओ को पुलिस क्यो नजर अंदाज कर देती है यह समझ नही आता। देर रात को तलाब चैराहे पर दर्जनभर युबको ने पबन मोबाइल बालो के साथ जमकर धक्कामुक्की व अभद्रता की और पुलिस कुछ नही कर सकी। जिसने भी इस घटना को देखा वह हैरत मे पड़ गया क्यो कि आम लफंगे सरेआम पुलिस के साथ अभद्रता करते है और पुलिस कुछ नही कर सकी। लोगो का कहना था कि जब जनता की सुरक्षा की गांरटी भरने वाली पुलिस स्वंय की रक्षा नही कर सकती तो भला पुलिस आम शहरी की रक्षा क्या कर पायेगे।
  मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रामदरबार के पास देर रात लगभग 10 बजे दर्जभर युवक शराब के नशे मे धुत होकर हंगामा काट रहे थे। लोगो ने हंगामंे की खबर थाना पुलिस को देना बताया गया। थाने से पबन मोबाइल के दो कांस्टेबिल आये और हंगामा करने वालो को हड़का कर भगाने का प्रयास किया। लोगो की माने तो हंगामा करने वालो ने दोनो पुलिस कर्मियो उल्टा हड़काना शुरू कर दिया। जब पुलिस को छुटपईया युवको द्वारा को हड़काये तो भीड़ एकत्रित हो गई। लोगो की माने तो दोनो पुलिस कर्मी अपनी जान बचा कर और पुलिस लाने की धमकी देकर भाग गये। युवको ने लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा काटा उसके बाद आराम से अपने अपने घर चले गये। लोगो मे चर्चा थी जब पुलिस कर्मी अपनी सुरक्षा नही कर सकती तो आम शहरी की सुरक्षा केसे कर सकती है। लोगो की माने तो हंगामा करने बाले कौन है और कंहा रहत है पुलिस कर्मी सब जानते है फिर उन पर महरबानी केसी। लोगो ने बताया कि पुलिस के साथ घटना को अंजाम देने वाले तलाब चैराहे पर हथठेले लगाते है जो एक जाति बिशेष के है और घटना को अंजाम देने के बाद आज भी सीना चैड़ा कर हथठेले लगा रहे थे। अब प्रश्न यह उठना लाजमी हो गया है कि आये दिन लोगो के साथ मारपीट करन तथा ग्राहको साथ अभद्रता करने बालो के इतने हौसले बड़ गये है जो पुलिस को भी नही बक्श रहे। खैर जो भी हुआ यह तो पुलिस ही जाने मगर यह घटना गंभीर है जो इन लोगो ने किया है अगर उनको सबक नही मिला तो आने वाले समय मे किसी के साथ भी मारपीट करने से बाज नही आयेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1