हाथरस- गांव तिलोठी मे खनन माफियाओं की करतूत ने ले ली पिता पुत्र की जान, पानी भरे गडडे में गिरने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, मृतक के गांव में मचा कोहराम, मुआवजे के नाम पर खानापूर्ति

हाथरस।  निकटबर्ती गांव तिलोठी मे गहरे गडडे मे गिर कर पिता और उसके मासूम पुत्र की दर्दनाक मौत के बाद गांव मे कोहराम मचा हुआ है। गडडे को खनन माफियाआंे ने खनन के लिये खोदा था जिसमे दो लोगो की जान चली गई। अब पुलिस महकमा कोई कार्यवाही करेगा अथबा नही यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। मुआबजे के नाम पर अभी खाना पूर्ति चल रही है कोई सहायता मुहैया नही कराई गई है। ग्रामीणो मे सबसे अधिक गुस्सा नेताआंे को लेकर है जो अभी तक गांव नही पहुचे है। मृतक निहात गरीब है जिसकी मौत के वाद कोई परिबार को भरण पोषण कराने वाला नही है।
  बताया गया कि थाना सासनी क्षेत्रा के गांव तिलौठी निवासी गौपी चंद्र बघेल अपने छोटे पुत्र तेजपाल को साथ मे लेकर खेतो मे पशुओ चुंगाने के लिये गया था, उसी दौरान खेत मे गहरे गडडे मे भरे पानी मे उसकी दो भेंस गिर गई जिनको बचाने के लिये उनको बेटा पानी मे घुस गया जो पानी के अंदर डूबने लगा जिसकी चीखो को सुनकर पिता ने भी पानी मे छलांग लगा दी भेंसो को बचाने के चक्कर मे दोनो पिता पुत्र पानी की गहराई मंे समा गये और दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। घंटो दोने के शव पानी मे तैरते रहे मगर कोई देखने वाला नही था। बताया गया कि घंटो के वाद कुछ किसान उस ओर गये तो दोनो पिता पुत्र के शवो को देखकर शोर मचा दिया जिसे सुनकर ग्रामीण आ गये और शवों को पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दे दी। मौत की खबर के बाद आस पास के क्षेत्र मंे हा हाकार मच गया। तहसीलदार और थाना पुलिस के साथ लेखपाल गये जो खानापूर्ति करने के बाद गांव से चले आये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1