हाथरस- पुलिस के सारे दाबे फेल, बाईपास चंदपा के निकट हथियारो से लैस बदमाशो ने रोडबेज बस को लूटा, लाखो के जेबर नगदी को आराम से लूट कर फरार

हाथरस। हाईबे की सुरक्षा अब राम भरोसे है तो यह कहना गलत नही होगा। हथियारो ने लैस बदमाशो ने बीती रात रोड़बेज की बस को हाईबे पर गांव केबल गढी के पास बेखोफ होकर लूटा और आसानी से फरार हो गये। लूट की सूचना के वाद पुलिस महकमे मे हड़कम्प मच गया। आनन फानन मे भारी संख्या मंे पुलिस फोर्स के अलावा एसपी अजय पाल स्वंय घटना स्थल पर पहुचे और लूट हुए लोगो से जानकारी करने के बाद पुलिस को बदमाशो को जल्द से जल्द दबोचने के लिये लगा दिया। चालक और परिचालक को उपचार के लिये भेजने के बाद खुद बादमाशो की तलाश मंे जुटे रहे। हो सकता है कि बहुत जल्द बदमाश पुलिस के शिंकजें में हो कप्तान बहुत ही तेज तर्राक है।
 मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ से आगरा डिपो की रोड़बेज बस संख्या यूपी 85 ए 9034 के चालक हरपाल निवासी छटीकरा मथुरा और परिचालक रामबीर सिह रिफायनरी मथुरा बस को लेकर रात लगभग नौ बजे अलीगढ से आगरा के लिये चले थे कि बदमाशो ने थाना चंदपा के पास गांव केवल गढी के पास जंगल मे बास को हथियारो के बल पर रूकबा लिया और सूनसान जंगलो मे ले जाकर आराम से लूट पाट की और भाग जाने मे सफल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस का सारा अमला पूरी रात बदमाशो की तलाश में लगा रहा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1