हाथरस/सिकन्दराराव (संदीप पुण्ढीर) । नगर के जीटी रोड पर स्थित अफीराह नर्सिग होम में कार्यरत एक किशोरी रीता चैहान (काल्पनिक नाम) के साथ बिलाल कुरैशी नामक एक दंबग व्यक्ति ने केवल इस बात को लेकर गाली गलौज करते हुये बेरहमी से मारपीट कर डाली कि उसने व्यक्ति को दवा लेने के लिए नम्बर से जाने का आग्रह कर दिया था। इस बात से आग बबूला होते हुये उक्त व्यक्ति ने आव देखा ने ताव और किशोरी से गन्दी- गन्दी गालियों की बोछार शुरू कर दी। किशोरी द्वारा जब व्यक्ति को उम्र का लिहाज करते हुये कहा कि वह लडकी हैअतः आप मर्यादा में रहे। फिर क्या था दंबग व्यक्ति नेआपा खो दिया और सारी मर्यादाओं को लांघते हुये उस अवला किशोरी पर अपनी पूरी मर्दानगी दिखा डाली और उसके साथ लात घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। चैकाने वाली बात तो यह रही कि इस नर्सिग होम में डाक्टर को छोडकर आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैंतथा जिस समय घटना घटी उस समय नर्सिग होम में मरीजों की भी संख्या अच्छी खासी थी परन्तु किशोरी के वचाव के लिय किसी ने एक कदम नही बढाया और दंबग व्यक्ति किशोरी को धडाधड पीटता रहा और किशोरी रोती चिखती रही। जब उसका मन भर गया तो वह वहां से उसे धमकी देते हुये चला गया। यह सारी घटना नर्सिग होम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। रोती बिलखती किशोरी जब कोतवाली पंहुची तो पुलिस ने भी उसे गंभीरता से नही लिया और वह कई घंटे तक वहीं कोतवाली परिसर में ही रोती रही। लेकिन जब वहां घटना की सूचना लेने के लिए कुछ पत्रकार साथी पंहुचे तोरोती बिलखती किशोरी को देखकर उन्होंने उसकी आप बीती सुनी। तब जाकर मामले में मीडिया के दखल लेने पर किशोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी और किशोरी को डाक्टरी परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। किशोरी के कान से लगातार खून बह रहा था जिसके चलते डाक्टरों ने उसे हाथरस रैफर किया है। वहीं जब घटना की खबर नगर में फैली तोलोगों में चर्चा शुरू हो गयीं। वहीं घटना की जानकारी पर सासंद प्रतिनिधि विवेकशील राघव नेकोतवाली प्रशासन को आरोपी की गिरफतारी 24 घंटे में करने का अल्टीमेटम देते हुये कहा हैकि अगर कानून अपना काम नही करेगा तो जनता आक्रोशित होकर कानून हाथ में ले सकती है इसलिए घटना की गम्भीरता को देखते हुये तथा नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित और संतोषजनक कार्यवाही की जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।