हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड नयाबांस के पुराने बर्फखाने के पीछे निवासी ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता की पीट पीटकर हत्या किये जाने की घटना से भारी सनसनी फैल गई है तथा मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है जिसमें 6 लोगों को नामजद किया गया है।
घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए संतोष गौतम पुत्र लज्जाराम निवासी नगला कुंजी थाना गौण्डा अलीगढ ने कहा है कि उसकी बहिन रेखा गौतम की शादी करीब 7 साल पूर्व सुशील गौतम उर्फ सुग्रीव पुत्र मूलचन्द्र गौतम निवासी नयाबांस चैराहा पुराने बर्फखाने के पीछे जलेसर रोड से की थी। रिपोर्ट में आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसकी बहिन को आयेदिन यातनायें, उत्पीडन व मारपीट करते रहते थे और इसको लेकर पंचायत भी हुई।
रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि ससुरालीजनों ने उसकी बहिन 32 वर्षीय रेखा की कल फिर बुरी तरह से मारपीट की गई और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में दहेजी उत्पीडन के आरोप भी लगाये गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
रिपोर्ट में पति सुशील गौतम उर्फ सुग्रीव के अलावा ससुर मूलचन्द्र गौतम, सास श्रीमती प्रेमवती, जेठ सोनू गौतम, जिठानी श्रीमती प्रीति गौतम व कोमल गौतम समस्त निवासी पुराने बर्फखाने के पीछे जलेसर रोड को नामजद किया गया है। घटना के बाद से ससुराली लोग फरार हो गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।