हाथरस- युनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा शहर में विशाल तिरंगा बाइक रैली 14 अगस्त को, अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद ने रैली में भाग लेने की जनता से की अपील

हाथरस। पन्द्रह अगस्त केवल छुट्टी का दिन नहीं है अपने आप गौरवान्वित होने का दिन है इस दिन के लिए आजादी के दीवानों ने हंसी खुशी अपने प्राण न्यौछावर कर यह जीवन का ऐतिहासिक पल हमें सौंपा है। अब इस आजादी की आन बान शान तिरंगा को सहेजने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है और उन आजादी के दीवानों को नमन करने का दिन है।
युनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सायं साढे 4 बजे पुरानी कलेक्ट्रेट से एक ऐतिहासिक विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली जायेगी। शहर की सडकों पर सैकडों तिरंगे फहरायेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय ने बताया है कि यह ऐतिहासिक विशाल तिरंगा बाइक रैली जनपद में राष्ट्र भक्ति का वातावरण बनाकर लोगों से अपील करेगी कि 15 अगस्त के दिन जनपद, हर गली, मौहल्ले, बाजारों, घरों व दुकानों पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आना चाहिए जिससे देश के दुश्मनों को कडा संदेश जाये की आन बान शान की रक्षा के लिए इस देश का युवा आज भी तैयार है।
ऐतिहासिक विशाल तिरंगा बाइक रैली पुरानी कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर तालाब चैराहा, गांधी पार्क तिराहा, सासनी गेट चैराहा, कमला बाजार चैराहा, सरकूलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर वाला बाजार, लोहट बाजार, रूई की मण्डी, नजिहाई, घण्टाघर, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट होकर वापस पुरानी कलेक्ट्रेट में समापन होगी।
अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के युवा मण्डल प्रभारी विवेक वाष्र्णेय ने शहर की जनता से अपील की है कि 14 अगस्त की सायं को ज्यादा से ज्यादा लोग इस रैली में भाग लें और इस रैली को सफल व यादगार बनाने में हमारी मदद करें। अपील करने वालों में युवा जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रफुल वाष्र्णेय, मनोज वाष्र्णेय, अंकुर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, वैभव जैन, दीपक वाष्र्णेय, जितेन्द्र वाष्र्णेय, शेखर वाष्र्णेय, गौरव वाष्र्णेय, ललतेश गुप्ता, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, सौरभ टिम्बर, जीतेश तायल, अनूप वाष्र्णेय आदि प्रमुख हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1