Top News

हाथरस- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन करने की मांग

हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि शासन द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के प्रयास से उ. प्र. शासन ने प्रत्येक जिले में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। हाथरस जिले में इस कार्य के लिये क्षेत्राधिकारी सासनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दुर्भाग्यवश सी.ओ. सासनी ने आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की। पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि उन्हें निर्देशित किया जाये कि वह तत्काल व्यापारियों की बैठक बुलाये जिससे कानून व्यवस्था दुरूस्त की जा सके।
व्यापारियों ने मांग की कि नगर में व्याप्त जाम की समस्या से निजात दिलाई जाये। विशेष रूप से तालाब चैराहे पर सरकारी बस, रिक्शों, ठेलों आदि के कारण भयंकर जाम बना रहता है। इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाये।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगराध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरूण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता, आशीष उपाध्याय, ललित मित्तल आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने