Top News

हाथरस- मधु वाला विमल एड. के आवास पर सपा की हुई बैठक, मंजूर अहमद अब्बासी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बने जिलाध्यक्ष

हाथरस। मधु वाला विमल एड. के आवास पर बैठक हुई। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव (बुआजी) द्वारा मंजूर अहमद अब्बासी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मधु वाला विमल एड., प्रवीन कुमार एड., जयप्रकाश ब्रजेश, आसिफ अब्बासी, सोनू, टीनू, मोरमुकुट राज, सुनील आदि उपस्थित थे।
मंजूर अहमद अब्बासी के जिलाध्यक्ष बनने पर लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगराध्यक्ष एजाज अली बिल्ले के किला गेट स्थित कार्यालय पर हर्ष व्यक्त कर जश्न मनाया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में गफ्फार अब्बासी, मुन्ने खां, डा. शकील अहमद अब्बासी, मुवीन खां, रवि वर्मा, मनोज उपाध्याय, सोनू तौमर, शानू, अतीम, गोपाल सैनी, भगवान सिंह कुशवाहा, आसिफ अब्बासी, वाहिद घोसी, प्यारे, काले खां, रहीस खां आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने