Top News

हाथरस- हरियाली तीज पर आयोजित मेला रेवती मईया के कार्यक्रम संयोजक घोषित, पूर्वमंत्री व सीमा उपाध्याय करेंगे उद्घाटन

हाथरस। ऐतिहासिक किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज पर माता रेवती का कुम्भ मेला आगामी 5 अगस्त हरियाली तीज से शुरू हो रहा है तथा मेला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व उनके संयोजकों की घोषणा कर दी गई है साथ ही मेला की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
कुम्भ मेला श्री रेवती मईया में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व उनके संयोजकों की आज मंदिर श्री दाऊजी महाराज पर आयोजित प्रेसवार्ता में घोषणा करते हुए मेला प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, अतुल आंधीवाल एड., अजय भारद्वाज एड. ने बताया कि मेला 5 अगस्त हरियाली तीज से शुरू होगा और 12 अगस्त को समापन होगा।
प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि मेला का उद्घाटन 5 अगस्त को सायं 7 बजे सिकन्द्राराऊ विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय एवं फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद श्रीमती सीमा उपाध्याय द्वारा किया जायेगा और उदघाटन के साथ ही ब्रज प्रसिद्ध चरकुला नृत्य व प्रतिदिन भव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय एड. द्वारा, 6 अगस्त को सायं 7 बजे से संगीतमयी सुन्दरकाण्ड-संयोजक हरस्वरूप माहौर व योगेन्द्र कुमार 7 अगस्त को प्रातः 7 बजे से शेषावतार श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मईया का महा अभिषेक-संयोजक मुकेश कुमार वाष्र्णेय जेवरी वाले तथा शाम को 7 बजे भव्य भजन संध्या संयोजक-यतेन्द्र सिंह एड., मनीष कौशल एड. व गौरव प्रताप सिंह होंगे।
उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को शाम 7 बजे से संकीर्तन-एक शाम श्री रेवती मईया के नाम संयोजक रामबाबू विवश, 9 अगस्त को शाम 7 बजे से नृत्य प्रतियोगिता संयोजक नीरज वाष्र्णेय, 10 अगस्त को 7 बजे से कवि सम्मेलन संयोजक वासुदेव उपाध्याय व प्रदीप पंडित, 11 अगस्त को एक शाम श्री दाऊजी महाराज के नाम-संयोजक सभासद प्रशांत शर्मा, 12 अगस्त को रेवती मईया की महाप्रसादी एवं समापन समारोह आयोजित होगा।
        उपरोक्त कार्यक्रमों में सभी जनता को आमंत्रित किया है तथा मेला व्यवस्था में समस्त संयोजक के साथ मंदिर सेवायत प्रमोद चतुर्वेदी पोई गुरू, डिस्ट्रिक्टबार एसो. के अध्यक्ष उमेश गुप्ता एड., सचिव दिनेश गौतम एड., दिनेश शर्मा नगला हंसी, के.के. दीक्षित एड., मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, राजेश अग्रवाल सर्राफ, बालकृष्ण यादव एड., गौरव अग्रवाल एड., डा. टी.एन. शर्मा, मुकेश गुप्ता टीवी वाले, अमित आईडिया, बांकेबिहारी अपना वाले, महेश वर्मा, दिनेश शर्मा खारदार, सतीश पहलवान घी वाले, संजय वर्मा, डौली पहलवान, अजय स्वर्णकार, रूपकिशोर वर्मा, बिल्लू पुजारी, अनुराग अग्रवाल एड., कृष्णगोपाल शर्मा एड., कामेश वाष्र्णेय डिजाइनर, आकाश बग्गा, मुकेश वाष्र्णेय, के.सी. निराला एड., ब्रजमोहन राही एड. आदि लगे हुए हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने