हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय से कस्बा में बाइक पर सवार होकर बाजार करने आ रहे 2 लोगों पर बाइक सवार 3 लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिया जिससे वह बाल-बाल बच गये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव सराय निवासी विजयपाल पुत्र हुक्मसिंह ने कहा है कि कल दोपहर वह अपने गांव के साथी केदारी लाल पुत्र भूरीसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा आ रहा था तभी रास्ते में अलीगढ रोड पर उर्मिला कोल्ड स्टोर के पास बाइक सवार नामजद 3 लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचा से फायर झोंक दिया जिससे वह व उसका साथी बाल-बाल बच गये। रिपोर्ट में गांव के ही वीनेश पुत्र रनवीर सिंह व 2 अन्य अज्ञात को नामजद किया गया है। कोतवाली पुलिस के एसआई विपिन कुमार यादव ने घटना में नामजद वीनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि 2 लोग अभी फरार हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।