हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड पर बीती रात्रि को एक सडक दुर्घटना में 25 वर्षीय शाहरूख पुत्र माशूक अली व 22 वर्षीय आसिफ पुत्र मजहर निवासीगण पिलखना थाना सद्दीकपुरा थाना पिलखुआ हापुड व 46 वर्षीय हरीशचन्द्र पुत्र रमेश पाल यादव निवासी गाजियाबाद घायल हो गये। एक अन्य हादसे में 30 वर्षीय विष्णु पुत्र मिट्टूलाल निवासी हसायन घायल हो गया। इन सभी को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया।
उधर कोतवाली सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के जीटी रोड पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार 18 वर्षीय वीरपाल पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव जसराना थाना अवागढ एटा को रौंद दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा उसे सीएचसी से अलीगढ रैफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।