हाथरस। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारापीटा ही नहीं बल्कि बुरी तरह से उसे यातनायें देकर भूखा भी रखा तथा विवाहिता के सुनने व समझने की शक्ति भी कम हो गई है और ससुराली विवाहिता को गम्भीर हालत में बीती रात्रि को सादाबाद गेट पर डाल गये। पुलिस ने पीडिता को उपचार हेतु बागला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र उपेन्द्रनाथ शर्मा निवासी सीकनापान गली ने कहा है कि उसने अपनी भतीजी रेखा की शादी 10 नवम्बर 2011 को नीरज पुत्र भगवान सहाय निवासी कटरा बाजार सोंरो कासगंज के साथ की थी और शादी में करीब 5 लाख रूपये खर्च किये थे लेकिन शादी के बाद से रेखा के ससुराली संतुष्ट नहीं हुए और उससे दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसके साथ आयेदिन मारपीट व उत्पीडन करने लगे।
तहरीर में कहा गया है कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हद कर दी और रेखा को तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक यातनायें देकर उसे भूखा, प्यासा रखा तथा उसकी हालत बिगडने पर उसे कार में डालकर यहां सादाबाद गेट पर डालकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये और उसके 4 वर्षीय पुत्र को भी छीनकर ले गये।
कोतवाली पुलिस ने घायल रेखा को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया है जहां उसका उपचार जारी है तथा परिजनों ने पुलिस से कडी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।