हाथरस। जलभराव से निजात न मिलने पर शनिवार को रमनपुर नई बस्ती व श्रीनगर के लोग नगर पालिका में आ गये जहां उन्होने जमकर प्रदर्शन किया और ईओ बालकृष्ण कम्हेरिया का घेराव किया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि हम लोग नरक की जिन्दगी जी रहे है। मगर किसी भी अधिकारियों के कान पर जूं नही रौग रही। उन्होने कहा जल्द समस्या का समाधान हो वरना हम सड़कों पर उतरकर अन्दोलन करेगंे जिसके जिम्मेदार नगर पालिका होगी। शनिवार को पालिका बोर्ड की बैठक से पहले रमनपुर नई बस्ती के लोग आ गये जहां नगर पालिका में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया बाद में ईओ को घेराव कर समस्या से निदान दिलाने की मांग की। तो वही ईओ ने जल्द ही जलभराव की समस्या से निदान मिलेगा। हंगामा की सूचना पर ईओ ने नगर पालिका परिसर में सुबह से पुलिस तैनात कर दी। जिससे कोई बात न हो। प्रदर्शन करने वालों में रविन्द्र, योगेश, संजय, सुनील, पवन, नरेश, रोहित, बब्बलू, मीरा, रामू, मनोज, सतीष, पप्पू, रेखा, राकेश, ऊषा, मीना, प्रताप, अशोक आदि लोग मौजूद थे।
हाथरस- जलभराव का समाधान न होने पर रमनपुर के लोगों ने पालिका घेरी, ईओ का घेराव कर किया प्रदर्शन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।