Top News

हाथरस- थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट तेज रफ्तार से छोटा हाथी पलटा, चार लोग घायल, हादसे में एक बच्चें की मौत, दो रेफर, बच्चें की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के निकट शुक्रवार की दोहपर जलेसर की ओर से हाथरस की तरफ आ रहे एक छोटा मैजिक अचानक पलट गया जिसमें चार लोग घायल हो गये जिसकी एक बच्चें की मौत हो गयी। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दो को मेडीकल के लिये रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास शुक्रवार को एक छोटा हाथी (मैजिक) अचानक पलट गया जिसमंे सवार चार लोग घायल हो गये। बताते है कि राम सिंह जनपद फिरोजाबाद से अपने परिवार के लोगों के साथ वहां से भेंस लेकर आ रहा था कि जलेसर रोड़ पर मैजिक पलट गया जिसमें खुबीराम पुत्र राम सिंह, नारंगी देवी पत्नी राम सिंह, राधा पुत्री राम सिंह, कुलदीप पुत्र खुबीराम निवासीगण गांव सोखना थाना हाथरस गेट, पवन निवासी फिरोजाबाद घायल हो गये जिसमें 11 वर्षीय कुलदीप मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चें की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शव को परिजन बिना पोस्मार्टम के घर ले गये साथ ही चिकित्सकों ने दो लोगों को गम्भीर हालात में मेडीकल के लिये रैफर कर दिया था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने