Top News

हाथरस- मुस्लिम बस्तियों में साफ-सफाई न होने पर मधुगढी रोड के लोगों ने किया प्रदर्शन, ईद के त्यौहार से पहले भी नही हो सकी सफाई

हाथरस। मधुगढी मे व्याप्त गंदगी से लोग परेशान हो चुके है कई वार प्रदर्शन करने एवं पालिका को ज्ञापन देने के वाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है लोग नरकीय जिन्दगी जीने को मजवूर हो गये है। और अब ईद का त्यौहर नजदीक भी आ रहे है मगर अभी तक पालिका कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
वर्षो से नरकीय जीवन जी रहे मधुगढी रोड के लोग पूर्व मे कई वार यहां पर प्रदर्शन आदि कर चुके हैं। पालिका के साथ साथ जनपद के आलाधिकारी रोड का निर्माण कराने हेतु आस्वत किया जा चुका है परन्तु आज तक इस ओर कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जवकि इस रोड को पास हुये दो वर्ष से अधिक हो गये है। मधुगढी नाने की स्थिति दयनीय हो गई है चेयरमैन इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके कारण यहां की वाशिन्दे नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। साथ ही कुछ बडे नेताओं के द्वारा जो राजनीति की आड मे ठेकेदारी कर रहे है। वही अपनी रोटी सकेने मे लगे हुये हैं। यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था नहीं हुयी तो क्षेत्रीय लोग सडको पर उतरकर आन्दोलन करने को मजबूर होगे।
प्रदर्शन करने वालों इकरार, आमिर, शामिल, लग्गो, आशिक, ईल्लो, बबलू, सलीम, नजर, नजरू, दीपक, प्रदीप, पवन, अनवर, विष्णु, अक्सर, मुल्लाजी, बन्ने खां, पंकज यादव, संजू यादव, हबीब कुरेशी, चांद भाई अब्दुल हमीद, घनपतलाल, नितिन, सौरभ, आसु, मुजीवुर्रमान शरीफ, आजाद गुल्जार नबाब, रहीश आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने