हाथरस। थाना कोतवाली क्षेत्र के मधुगढी स्थित एक परचून की दुकान की छत काटकर बदमाश लगभग एक लाख रूपये का कैश ले गये। वही चोरी की घटना से जिससे क्षेत्र में हड़कम्प सा मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुमर्जी निवासी श्यौदान यादव पुत्र नारायन यादव की कोतवाली क्षेत्र के मधुगढी स्थित यादव जनरल स्टोर की दुकान है। जो कि बीती रात यह अपनी दुकान बढाकर चले गये और जब सुबह आकर देखा तो उनके होश उड़ गये। दुकान स्वामी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित दुकानदार से तहरीर देने को कहा। वही पुलिस उक्त घटना की छानबीन में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।