हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित हरि आई हास्पीटल के पास बीती रात्रि को एक तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिसकर्मी ने एक पैदल युवक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी करीब 30 वर्षीय युवक दिनेश कुमार पुत्र रमेशचन्द्र बीती रात्रि को आगरा रोड पर पैदल आ रहा था और हरि आई हास्पीटल के पास जैसे ही आया तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार एक पुलिसकर्मी ने उसमें टक्कर मार दी जिससे दिनेश जहां गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
उक्त घायलों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर उपचार के दौरान दिनेश की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा मृतक के परिजन भी अस्पताल में आ गये थे। पुलिस ने आरोपी सिपाही व उसकी बाइक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई है। आरोपी पुलिसकर्मी हिरासत में है और वह फिरोजाबाद में तैनात है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।