Top News

हाथरस- समस्याओं और मांगों को लेकर जनपद भर के प्रधानों ने दिया कलैक्ट्रेट पर धरना, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को सौपा ज्ञापन

हाथरस। अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आज ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर सरकारों के खिलाफ जमकर हूंकार भरते हुए उन्हें अभी तक कोई अधिकार नहीं मिलने पर जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को सौंपा।
ग्राम प्रधान संगठन द्वारा आज कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि उन्हें ग्राम प्रधान चुने हुए करीब 7-8 महीने हो गये लेकिन गांवों में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है और न ही प्रधानों को कोई अधिकार दिये गये हैं। ग्राम प्रधानों ने कहा कि गांव में विकास कार्य कराने हेतु इतनी जटिलतायें प्रशासनिक कर दी गई हैं जिससे पैसा निकालना तो बहुत दूर विकास कार्यों की शुरूआत भी नहीं हो पायेगी और ग्राम प्रधान कभी जिलाधिकारी कार्यालय तो कभी डीपीआरओ कार्यालय और कभी एडीओ पंचायत कार्यालय के ही चक्कर काटते रहेंगे। जबकि कुछ ग्राम प्रधान तो इतने शिक्षित भी नहीं हैं कि वह इंटरनेट का संचालन भी कर सकें। ग्राम प्रधानों ने सरकार से मांग की है कि गांवों में विकास कार्य हेतु प्रशासनिक जटिलताओं को कम किया जाये और प्रधानों को अधिकार दें जिससे कि विकास कार्य शुरू कराये जा सकें। ग्राम प्रधानों ने उक्त मांगों का ज्ञापन सिकन्द्राराऊ विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय को सौंपा। धरना की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ताजपुर वालों ने की। धरना में तमाम ग्रामों के प्रधान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने