Top News

हाथरस- जलभराव से परेशान रमनपुर के लोगों ने पलिकाध्यक्ष डौली माहौर फुंका पुतला, काफी दिन से नवल नगर व रमनपुर में हो रहा है जलभराव

हाथरस। रविवार को रमनपुर वासियों जलभराव से परेशान होकर एक दिवसीय धरना देकर पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया गया जिसमें रमनपुर वाल्मीकि बस्ती से लेकर नवल नगर तक जलभराव भरा हुआ जिससे कई दिनों पर जलभराव से निजात न मिलने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होने पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दबंग लोगों वाल्मीकि बस्ती का पानी रोक दिया है। जिससे घरों पर गंदा पानी सड़कों पर घरों पर घुस रहा है। उन्होने कहा कि जल्द जलभराव से निजात न मिली तो पालिकाध्यक्ष के आवास पर जाकर घरना-प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर बीएसपी के जिला संयोजक राजू वाल्मीकि, प्रशांन्त, सुनरी लाल, राजपाल, सारोज, सूरज, शरपाल पचैरी, वीरी सिंह, बुदी लाल, सत्यप्रकाश, सुरेश डागर, तुलसी देवी, गुडिया, राखी, हको आदि लोग मौजूद थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने