Top News

हाथरस- पूर्व महिला एसओ हेमलता पर बर्खास्तगी की तलवार, पति की मौत के बाद मृत आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी, सास, सुसर की जिम्मेदारी न उठाने की परिजनों ने की थी एसपी से शिकायत

हाथरस। महिला थाने की प्रभारी रह चुकी और वर्तमान में महिला सेल में तैनान महिला उपनिरीक्षण हेमलता पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा उन्हे किसी भी समत बर्खास्त किया जा सकता है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय के महिला सेल में तैनात महिला उपनिरीक्षण हेमलता महिला थाने की प्रभारी भी रह चुकी है। बताते है कि वर्ष 2007 में उनके पति कौशल किशोर की मौत के बाद उनकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे में वर्ष 2011 में हुई थी। बताते है कि जिस समय उनकी नियुक्ति हुई थी, उस समय उन्होने यह शपथ पत्र लिखकर दिया था कि वह पति के ऊपर आश्रित परिवार के लोगों का लालन-पालन के साथ खर्चे की जिम्मेदारी उठायेगी लेकिन उन्होने ऐसा नही किया। एसपी से हेमलता के सुसर प्रकाश चंन्द्र निवासी गांव सुजापुर जनपद बुलंदशहर द्वारा लिखित में शिकायती पत्र देकर हेमलता के खिलाफ कार्रवाही करने का आग्रह किया गया था। एसपी ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव को सौपी दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला उपनिरीक्षण हेमलता को किसी भी समय बर्खास्तगी का आदेश मिल सकता है। एसपी के पीआओ एमएस भाटी ने महिला उपनिरीक्षण हेमलता के खिलाफ जांच पूरी होने के मामले की पुष्टि भी कर दी है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने