हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा में एक विवाहिता गर्भवती को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया और महिला को दूबारा घर वापस आने पर जान से उसके पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दे दी। वही पीड़ित महिला ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र की रहने वाली छाया पुत्री जागेश्वर निवासी धुबई जनपद हाथरस ने तीन साल पूर्व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा निवासी अजय उर्फ धाधू पुत्र रामबाबू से की थी और शादी में दान दहेज दिया था। कुछ समय बाद ही उसके ससुरालियों द्वारा छाया के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और दहेज के लिये उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। वही पीड़ित छाया ने अपने पति से घर के खर्च के लिये कुछ पैसे मांगें तो उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसे घर में दूबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे दी गई। वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है पीड़िता ने बताया कि वह चार माह से गर्भवती है। और पुलिस ने घायल पीड़िता का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।